- LSD 2 Review: लाइक, शेयर और डाउनलोड की दुनिया में इंटरनेट का स्याह पक्ष दिखाती है 'एलएसडी 2' April 19, 2024LSD 2 इसी नाम से आई फिल्म का सीक्वल है। 2010 में आई एलएसडी उस दौर में प्रयोगधर्मी फिल्म करार दी गई थी जिसके चलते इसे काफी तारीफें मिलीं। राजकुमार राव ने एलएसडी ने डेब्यू किया था। अब दिबाकर और एकता कपूर इसका सीक्वल लेकर आये हैं। हालांकि फिल्म पहले के मुकाबले काफी कमजोर है और उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।
- Silence 2 Review: चुभती है 'साइलेंस 2' की चुप्पी, मनोज बाजपेयी की फिल्म में संवाद ज्यादा तफ्तीश कम April 16, 2024मनोज बाजपेयी की फिल्म Silence 2 मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर है जिसमें वो एक कत्ल की जांच कर रहे हैं। 2021 में इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म आई थी। मनोज के साथ प्राची देसाई साहिल वैद और वकार शेख अपनी भूमिकाएं दोहरे रहे हैं। फिल्म जी5 पर रिलीज हो गई है। हालांकि पहले के मुकाबले दूसरा भाग कमजोर है। फिल्म का निर्देश अबान भरूचा देवहंस ने किया है।
- Amar Singh Chamkila Review: 'चमकीला' बनकर चमके दिलजीत दोसांझ, इम्तियाज अली ने ओटीटी पर बना दी 'रॉकस्टार' April 12, 2024अमर सिंह चमकीला Netflix पर रिलीज हो गई है। इम्तियाज अली म्यूजिकल फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और अमर सिंह चमकीला उनके निर्देशन में बनी बेहतरीन फिल्म है। दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा ने लीड रोल निभाया है। फिल्म की कहानी पंजाब के रॉकस्टार कहे जाने वाले गायक-संगीतकार अमर सिंह चमकीला की बायोपिक है जिनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
- Bade Miyan Chote Miyan Review: मनोरंजन के मसालों से भरपूर फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का दमदार एक्शन April 11, 2024Bade Miyan Chote Miyan ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अली अब्बास जफर निर्देशित फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन ने खलनायक की भूमिका निभाई है। वहीं सोनाक्षी सिन्हा मानुषी छिल्लर और अलाया एफ सहयोगी भूमिकाओं में हैं। यह मसालों से भरपूर विशुद्ध कमर्शियल फिल्म है जिसमें देशभक्ति का तड़का लगाया गया है। […]
- Fallout Review: क्रिस्टोफर नोलन ने बनाई 'ओपेनहाइमर', छोटे भाई जोनाथन ने दिखाई न्यूक्लियर हमले के बाद की दुनिया April 10, 2024प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही फालआउट एपोकैलिप्टिक सीरीज है। निर्देशन जोनाथन नोलन ने किया है जो भाई क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों से जुड़े रहे हैं। जोनाथन ने वेब सीरीज में न्यूक्लियर हमले के बाद की दुनिया की कल्पना की है जो इसी नाम के एक बेहद मशहूर गेम पर आधारित है। फालआउट अपने कथानक और प्रोडक्शन डिजाइन से प्रभावित करती है।
- Maidaan Review: अजय देवगन की 'चक दे इंडिया' है 'मैदान', फुटबाल कोच के किरदार में यादगार अभिनय April 10, 2024बेहतरीन स्पोर्ट्स फिल्मों की बात चलती है तो जिक्र आता है शाह रुख खान की चक दे इंडिया का जो हॉकी के खेल पर आधारित थी। गुरुवार को रिलीज हो रही अजय देवगन की मैदान (Maidaan) फुटबाल के खेल की चक दे इंडिया है। यह कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक है जिन्होंने भारतीय फुटबाल को गुरबत से निकालकर मैडलों की दुनिया में पहुंचाया था। पढ़ें पूरी रिव्यू।
- Family Aaj Kal Review: मध्यमवर्गीय परिवार में रिश्तों की बुनावट का खूबसूरत एहसास है फैमिली आज कल April 4, 2024सोनी-लिव पर प्रसारित हुआ शो फैमिली आज कल एक मध्यमवर्गीय परिवार को समर्पित शो है जिसमें नितेश पांडे सोनाली सचदेवा और अपूर्वा अरोड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं। शो का निर्देशन परीक्षित जोशी ने किया है। शो में एक परिवार की उलझन दिखाई गई है जो बेटी के प्रेम को लेकर असमंजस में है। बेटी का प्रेमी कैब ड्राइवर है जो मिडिल क्लास परिवार के लिए स्वीकार्य नहीं है।
- Patna Shuklla Review: सतही लेखन से डगमगाई अहम मुद्दे पर बनी 'पटना शुक्ला', वकील के किरदार में जंची रवीना टंडन March 29, 2024Patna Shuklla में रवीना टंडन ने एडवोकेट की भूमिका निभाई है जो एक छात्रा को न्याय दिलवाने के लिए सियासत से लड़ जाती है। हालांकि इसमें उसे व्यक्तगित क्षति भी पहुंचती है मगर अंत में हीरो बनकर निकलती है। फिल्म के निर्माता अरबाज खान हैं। निर्देशन विवेक बुड़ाकोटी ने किया है। उन्होंने फिल्म का सह-लेखन भी किया है। फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो गई है।
Unable to display feed at this time.